केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2024 में छुट्टियां ही छुट्टियां, यहां देखें अगले साल की पूरी लिस्ट

1 min read

[ad_1]

नवंबर महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है. मतलब इस साल के अब लगभग डेढ़ महीने ही बचे हुए हैं. उसके बाद जनवरी की पहली तारीख से नए साल यानी 2024 की शुरुआत हो जाएगी. नया साल शुरू होते ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की नई लिस्ट अमल में आ जाएगी.

छुट्टियों की दो लिस्ट

छुट्टियों के लिहाज से देखें तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नया साल भी शानदार रहने वाला है. केंद्र सरकार की ओर से 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. छुट्टियों को लेकर जारी मेमोरंडम में दो एनेक्सचर दिए गए हैं. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पहले एनेक्सचर की छुट्टियां तो मिलेंगी ही, साथ ही उन्हें दूसरे एनेक्सचर की लिस्ट से ऑप्शनल छुट्टियां भी मिलेंगी.

एनेक्सचर की दूसरी लिस्ट

एनेक्सचर की दूसरी लिस्ट की छुट्टियों को रिस्ट्रिक्टेड होलीडेज कहा जाता है. दिल्ली या नई दिल्ली में पोस्टेड केंद्रीय कर्मचारी दूसरी लिस्ट यानी वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट से दो छुट्टियां चुन सकते हैं. वहीं वैसे कर्मचारी, जिनकी पोस्टिंग दिल्ली या नई दिल्ली से बाहर है, वे ऑप्शनल लिस्ट से तीन छुट्टियों का चयन कर सकते हैं.

दिल्ली/नई दिल्ली के कर्मचारियों के लिए गजटेड छुट्टियां:




















1 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024
2 होली 25 मार्च 2024
3 गुड फ्राइडे 29 मार्च 2024
4 ईद-एल-फित्र 11 अप्रैल 2024
5 राम नवमी 17 अप्रैल 2024
6 महावीर जयंती 21 अप्रैल 2024
7 बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024
8 बकरीद 17 जून 2024
9 मुहर्रम 17 जुलाई 2024
10 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024
11 जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024
12 ईद-ए-मिलाद 16 सितंबर 2024
13 गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2024
14 दशहरा 12 अक्टूबर 2024
15 दिवाली 31 अक्टूबर 2024
16 गुरू नानक जयंती 15 नवंबर 2024
17 क्रिसमस 25 दिसंबर 2024

दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर पोस्टेड कर्मचारियों के लिए गजटेड छुट्टियां

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, दशहरा (विजय दशमी), दिवाली (दीपावली), गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद-उल-फित्र, ईद-उल-जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम, पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद).

दिल्ली/नई दिल्ली में पोस्टेड कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक छुट्टियां





































1 नया साल 01 जनवरी 2024
2 लोहरी 13 जनवरी 2024
3 मकर संक्रांति 14 जनवरी 2024
4 माधा बीहू/पोंगल 15 जनवरी 2024
5 गुरू गोविंद सिंह जयंती 17 जनवरी 2024
6 हजरत अली जयंती 25 जनवरी 2024
7 श्री पंचमी, बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024
8 शिवा जी जयंती 19 फरवरी 2024
9 गुरू रवि दास जयंती 24 फरवरी 2024
10 स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 06 मार्च 2024
11 महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024
12 होलिका दहन 24 मार्च 2024
13 डालयात्रा 25 मार्च 2024
14 ईस्टर संडे 31 मार्च 2024
15 जमात-उल-विदा 05 अप्रैल 2024
16 चैत्र शुक्लादि / गुडी पाडवा / उगाडी / चैती चांद 09 अप्रैल 2024
17 वैशाखी / विशू 13 अप्रैल 2024
18 मेशादी (तमिल नव वर्ष दिवस) / वैसाखड़ी (बंगाल) / बहाग बिहू (असम) 14 अप्रैल 2024
19 रबींद्रनाथ टैगोर जयंती 08 मई 2024
20 रथ यात्रा 07 जुलाई 2024
21 पारसी नव वर्ष / नौरोज 15 अगस्त 2024
22 रक्षा बंधन 19 अगस्त 2024
23 गणेश चतुर्थी 07 सितंबर 2024
24 ओनम 15 सितंबर 2024
25 दशहरा (सप्तमी) 10 अक्टूबर 2024
26 दशहरा (महाष्टमी) / दशहरा (महानवमी) 11 अक्टूबर 2024
27 महर्षि वाल्मिकी जयंती 17 अक्टूबर 2024
28 करक चतुर्थी (करवा चौथ) 20 अक्टूबर 2024
29 नरक चतुर्दशी 31 अक्टूबर 2024
30 गोवर्धन पूजा 02 नवंबर 2024
31 भाई दूज 03 नवंबर 2024
32 प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) 07 नवंबर 2024
33 गुरू तेग बहादूर शहादत दिवस 24 नवंबर 2024
34 क्रिसमस की संध्या 24 दिसंबर 2024

दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर पोस्टेड कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक छुट्टियां

दशहरा के लिए एक अतिरिक्त दिन, होली, जनमाष्टमी (वैष्णवी), रामनवमी, महा शिवरात्रि, गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, श्री पंचमी/बसंत पंचमी, विशु/वैसाखी/वैसाखादि/भाग बिहू/मशादि उगादि/चैत्र शुक्लदि/चेती चंद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्र/नौराज/छठ पूजा/करवा चौथ.

ये भी पढ़ें: नया संवत शुरू होते ही भारत के लिए गुड न्यूज, बढ़ गया घरेलू शेयर बाजार का दर्जा, चीन की रेटिंग डाउनग्रेड

[ad_2]

Source link

You May Also Like

More From Author