गौतम अडानी ने दी इसरो को बधाई, आनंद महिंद्रा बोले – भारतीयों के मन में जगमगाएंगे नए सपने

2 min read

[ad_1]

Chandrayaan 3 Landing: चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है. तो देश के कॉरपोरेट जगत के धुंरधरों ने भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो को बधाई दी है. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी से लेकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इसरो और पूरे देश को बधाई दी है. 

गौतम अडानी ने ट्वीट कर इसरो को बधाई संदेश में कहा कि इसरो आप देश के गौरव हैं. स्पेस मिशन को अंजाम देने की देश की क्षमता उसके विश्वास को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि ये भारत का समय है. गौतम अडानी ने ट्वीट कर कहा कि 1.4 अरब भारतीयों के लिए ये ऐतिहासिक पल है.

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि चांद ने हमें सपने देखने वालों में बदलकर रख दिया. आज, जादू और विज्ञान का आपस में विलय हो गया है.  उन्होंने लिखा कि चंद्रमा के हमारी मुट्ठी में होने से 1.4 अरब भारतीयों के मन में नए सपने जगमगाएंगे.

बिजनेस चैंबर फिक्की ने भी इसरो को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है. फिक्की प्रेसीडेंट शुभ्रकांत पांडा ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि को हासिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि ये भारत के स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम में बड़ा माइलस्टोन है. उन्होंने इसरो को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी है.  

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी इसरो को बधाई देते हुए ट्वीट किया देश को फिर गर्व महसूस कराने के लिए बधाई. टाटा समूह की एयरलाइंस एयर इंडिया ने भी इसरो को इस ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी. एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि भारतीयों को गर्व महसूस कराने के लिए धन्यवाद. 

 

इसरो के चंद्रयान 3 मिशन में निजी क्षेत्र की कई कंपनियों ने बड़ा योगदान दिया है जिसमें लिंडे इंडिया से लेकर सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल है. 

ये भी पढ़ें 

Banks Liquidity Crisis: बैंकों के सामने बढ़ा नगदी का संकट! डिपॉजिट्स आकर्षित करने के लिए बढ़ सकती है ब्याज दरें

 



[ad_2]

Source link

You May Also Like

More From Author