…जब विक्रम लैंडर से बाहर आया प्रज्ञान रोवर, कुछ ऐसा था नजारा, ISRO ने जारी किया वीडियो

1 min read

[ad_1]

Chandrayaan 3 Rover Video: चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है. इसी बीच शुक्रवार (25 अगस्त) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रोवर के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) से बाहर निकलने और इसके चांद की सतह पर चलने का एक शानदार वीडियो जारी किया है.

इसरो ने बताया कि ये वीडियो लैंडर पर लगे इमेजर कैमरे ने बनाया है. स्पेस एजेंसी ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट (X) किया, “चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला.” इसरो ने बताया कि दो खंडों वाले रैंप ने रोवर के रोल-डाउन की सुविधा प्रदान की. एक सौर पैनल ने रोवर को बिजली पैदा करने में सक्षम बनाया. 

इसरो ने जारी की नई वीडियो

इस मिशन में कुल 26 तैनाती तंत्र, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी)/इसरो, बेंगलुरु में विकसित किए गए थे. इसरो ने लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) से ली गई उसकी तस्वीर भी जारी की.

इसरो ने इस बारे में लिखा, “चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीरें लीं. चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर हाई-रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे वर्तमान में मौजूद सभी कैमरों की अपेक्षा में सर्वश्रेष्ठ रेजोल्यूशन वाला कैमरा है. इसने 23 अगस्त 2023 को चांद की सतह पर उतरे चंद्रयान-3 लैंडर को कैमरे में कैद किया.” 

लैंडिंग का वीडियो भी किया शेयर

इससे पहले गुरुवार को इसरो ने लैंडिंग के समय की वीडियो भी जारी की थी. इसरो ने बताया था कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी. इस वीडियो में चांद की सतह पर गहरे-गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे थे. 

कुछ घंटों बाद बाहर निकला था रोवर

भारत के चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार (23 अगस्त) की शाम को अंतरिक्ष में इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने में सफलता हासिल की थी. चंद्रमा की सतह पर उतरने के कुछ घंटों बाद रोवर, लैंडर से बाहर निकला था. 

भारत ने रचा है इतिहास

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इससे पहले कोई नहीं पहुंचा था. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया था.

ये भी पढ़ें- 

G20 Summit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन G20 समिट के लिए नहीं आएंगे भारत- रिपोर्ट



[ad_2]

Source link

You May Also Like

More From Author